पीएम और सीएम को अपशब्द कहकर गोली मारने की दी धमकी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति पीएम और सीएम को अपशब्द कहते हुए गोली मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। हापुड़ देहात थाने के प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर गुरुवार को एक वीडियो वायल हुआ, जिसमें पीएम और सीएम को एक व्यक्ति अपशब्द कहते हुए गोली मारने की धमकी दे रहा है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुलिस ने मामले का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपियों के बारे में जानकारी कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहां हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें एक युवक देश के प्रधानमंत्री और सूबे के मुख्यमंत्री को अपशब्द करते हुए गोली मारने की धमकी दे रही है।
वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी युवक और वीडियो के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वीडियो थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय की है।हापुड़ देहात थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपी के बारे में जानकारी मिल गई है। उसके मिलने के संभावित स्थानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही है, प्रयास है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Mulit Tyagiमुलित त्यागी पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान हापुड़ में ब्यूरो इंचार्ज पर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
मुलित त्यागी भारतीय मीडिया जगत का प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) हापुड़ ब्यूरो में इंचार्ज हैं। 2007 में गढ़मुक्तेश्वर में भूख से मौत प्रकरण में 44 दिनों तक विशेष खबरें की जिससे जरिए उन्हें पत्रकारिता में मजबूत पहचान मिली। भूख से गरीब की मौत, लखीमपुर में बाढ़ का दंश, बदायूं में दो बहनों की लाश पेड़ पर लटकाना, हापुड़ में अरबों रुपये कीमत की सेना की भूमि पर अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई जैसी खबरों का मुलित ने ब्रेक किया है।
कॅरियर का सफर
मुलित त्यागी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2002 में दैनिक जागरण समाचार पत्र से की। यहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2003 में अमर उजाला के साथ जुड़े। अमर उजाला में जूनियर सब एडिटर रहते गढ़मुक्तेश्वर तहसील इंचार्ज बनें। 2012 तक वहीं पर लगातार काम किया। एक जनवरी 2013 को हिन्दुस्तान बरेली में ज्वाइन किया और फिर लखीमपुर जिले में ब्यूरो इंचार्ज बनें। 24 फरवरी 2014 को बदायूं जिले में जिम्मेदारी दी गई। अक्तूबर 2014 से हापुड़ ब्यूरो की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीएससी बायोलॉजी के साथ-साथ बीए और राजनीति विज्ञान में एमए उत्तीर्ण।
कार्य और लक्ष्य
कई मामलों में उन्होंने अनेक एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। मुलित का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता के साथ सटीक सूचना देने पर केंद्रित है। इसी को केंद्रित करते हुए उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


