टीटीई कार्यालय में यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में टीटीई कार्यालय के भीतर एक रेल यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग एक युवक के वीडियो बनाने पर आपत्ति जताते हैं और उसे मारपीट का शिकार बनाते हैं। मामले की जाँच की मांग की जा रही है, जबकि रेलवे प्रशासन ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

टीटीई कार्यालय में यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। टीटीई कार्यालय के अंदर एक रेल यात्री की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को समस्तीपुर रेल मंडल का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि पूमरे का आई कार्ड लगाए कुछ लोग एक कमरे में बैठे हैं। एक युवक के वीडियो बनाने पर वे आपत्ति जताते हैं। नोकझोंक करते हैं। इस पर भी युवक वीडियो बनाना बंद नहीं करता है तो उसे जबरदस्ती अंदर बुलाकर उसके साथ मारपीट की जाती है। वीडियो बनाने वाला युवक अपने वीडियो में लगातार बोल रहा है कि हमें क्यों मार रहे हो...?  हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।यह

वीडियो 41 सेकंड का है। वीडियो कब का है और यह किस स्टेशन का है, इसको लेकर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सामने आने के बाद यात्रियों की सुरक्षा और टीटीई के व्यवहार को लेकर सवाल उठने लगे हैं। रेल यात्रियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, रेल प्रशासन की ओर से इस वायरल वीडियो पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। स्थानीय रेलवे पदाधिकारियों का कहना है कि यह वीडियो मुजफ्फरपुर की नहीं है। हालांकि, वीडियो में रेलकर्मियों के होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। सत्यापन के बाद ही मामला सामने आ सकेगा।

Somnath Satyom

लेखक के बारे में

Somnath Satyom

शॉर्ट बायो: सोमनाथ सत्योम पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'हिन्दुस्तान' में रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


परिचय एवं अनुभव
सोमनाथ सत्योम पत्रकारिता जगह के एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ में बतौर सीनियर कॉटेंट क्रिएटर कार्यरत हैं। इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने पत्रकारिता के कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर
सोमनाथ ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में राष्ट्रीय सहारा और फिर प्रभात खबर जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्ष 2018 में बालिका गृह कांड में बेहतर रिपोर्टिंग के लिए स्टार गोल्ड टीम पुरस्कार से भी नवाजे गये। मई 2022 से सितंबर 2023 तक प्रभात खबर से जुड़े रहे। पुन : अक्टूबर 2023 से ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े। रेलवे, मिलिट्री और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे बीट पर विशेष पकड़ बनाये हुए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.A (अर्थशास्त्र) और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण सोमनाथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह रेलवे, इंफ्रास्स्ट्रक्चर, मेडिकल व मिलिट्री बीट पर कमांड होने के साथ ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन इंफ्रास्ट्रक्चर एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रहे हैं।


विजन
रेलवे और रेल यात्रियों के मुद्दाें पर सोमनाथ की गहरी समझ है। उन्होंने कई बड़े रेलवे योजनाओं, मेडिकल रिसर्च, मिलिट्री भर्ती (अग्निवीर) और टाउन डेवलॉपमेंट से जुड़े स्टोरीज किये हैं। सोमनाथ का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता ही है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
रेलवे, मिलिट्री, इंफ्रास्ट्रक्चर, राजनीतिक, सामाजिक सरोकार, मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsटीटीई कार्यालय में यात्री की पिटाई का वीडियो वायरल