सुदिव्य कुमार योगदान को सदैव याद रखा जाएगा : उपराष्ट्रपति
हिन्दुस्तान, रांची
झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सोनू का योगदान सार्वजनिक जीवन और झारखंड की सेवा में हमेशा याद रखा जाएगा। उपराष्ट्रपति ने उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति संवेदनाएं भी व्यक्त की।

रांची। मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उपराष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा है कि झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन से गहरा दुख हुआ। सार्वजनिक जीवन और झारखंड की जनता की सेवा में उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा। उनके परिवार, सहयोगियों और झारखंड की जनता के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ॐ शांति।


