ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशउप राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानें 10 खास बातें

उप राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानें 10 खास बातें

वेस्ट बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी को विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना है। यह फैसला मंगलावर को विपतक्षी पार्टियों की मीटिंग में लिया गया।  जानिए कौन हैं गोपालकृष्ण...

उप राष्ट्रपति चुनावः विपक्ष के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी के बारे में जानें 10 खास बातें
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 11 Jul 2017 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

वेस्ट बंगाल के पूर्व गवर्नर गोपालकृष्ण गांधी को विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार चुना है। यह फैसला मंगलावर को विपतक्षी पार्टियों की मीटिंग में लिया गया। 

जानिए कौन हैं गोपालकृष्ण गांधी- 

1.गोपालकृष्ण गांधी का जन्म आजादी के ठीक पहले 22 अप्रैल, 1946 को हुआ था। 

2.वो महात्मा गांधी के पोते हैं। 

3.महात्मा गांधी के चौथे और सबसे छोटे बेटे देवदास गांधी के ये बेटे हैं। इनकी मां का नाम लक्ष्मी गांधी है। 

4.एक तरफ जहां महात्मा गांधी इनके दादा थे वहीं सी राजगोपालाचारी इनके नाना थे। आपको बता दें सी राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गवर्नर जनरल थे। 

5.दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से इन्होंने अंग्रेजी में मास्टर्स पूरा किया था। 

6.पहले वो एक IAS ऑफिसर रह चुके हैं। 

7.1968 में चयन के बाद 1985 तक वो तमिलनाडु में रहे, जिसके बाद उन्हें कुछ वक्त के लिए भारत के उपराष्ट्रपति के सेक्रेटरी के पद पर भी नियुक्त किया गया था। 

8.1987 से 1992 तक वो राष्ट्रपति के ज्वाइंट सेक्रेटरी थे। उस वक्त आर वेंकटरमण देश के राष्ट्रपति थे। 

9.इसके अलावा साउथ अफ्रिका और श्री लंका में राजनयिक के तौर पर भी काम कर चुके हैं। 

10.2004 में इन्हें वेस्ट बंगाल के राज्यपाल पद पर नियुक्त किया गया था। गोपालकृष्ण गांधी और उनकी पत्नि तारा गांधी को दो बेटियां भी हैं। 

उपराष्ट्रपति चुनाव: गोपालकृष्ण गांधी होंगे विपक्ष के उम्मीदवार, 18 दलों में बनी सहमती

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें