युवा नशे से दूर रहने का संकल्प लें : उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि नशीली दवाओं की समस्या विश्व के लिए महत्वपूर्ण चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। नशामुक्त भारत 2029 रोडमैप और नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान का जिक्र करते हुए उन्होंने अनुशासित समाज बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नई दिल्ली, एजेंसी। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने शुक्रवार को कहा कि नशीली दवाओं की समस्या सिर्फ भारत नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए एक चुनौती है। उन्होंने युवाओं से नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में 11वें वार्षिक संत ईश्वर सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त में शुरू किए गए नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुरू किए गए नशा मुक्त भारत 2029 रोडमैप का जिक्र करते हुए कहा कि एक अनुशासित समाज बनाने के लिए ऐसी पहल जरूरी हैं।
उन्होंने कहा, ‘किर्गिस्तान में एससीओ शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं ने 2030 तक नशे के प्रसार को रोकने के लिए कार्यक्रमों को अपनाया। हम न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में नशामुक्त समाज बनाएंगे।’


