36 सरहदी गांवों में मिशन मोड में विकास की तैयारी

हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी जिले के सीमावर्ती गांवों में अब विकास कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम-II के तहत 36 चयनित गांवों की प्राथमिकता आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। डीडीसी तुषार कुमार ने सभी विभागों के योजनाओं की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता के निर्देश दिए।

36 सरहदी गांवों में मिशन मोड में विकास की तैयारी

मधुबनी,प्रधान संवाददाता। जिले के सीमावर्ती गांवों में अब विकास कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया जाएगा। वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम-II के तहत जिले के सात प्रखंडों के 36 चयनित गांवों की जरूरतों का प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार की जाएंगी। डीडीसी तुषार कुमार ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम की विभागवार प्रगति की समीक्षा की और कार्ययोजना के अनुरूप सभी योजनाओं को मानक एवं गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने का सख्त निर्देश दिया।

गांवों का हुआ है चयन

डीडीसी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों का विकास सिर्फ सड़क और भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, सड़क, डिजिटल एवं दूरसंचार कनेक्टिविटी, कौशल विकास, रोजगार, पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए समेकित तरीके से काम करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक गांव की स्थानीय जरूरत, उपलब्ध संसाधन और विकास की संभावनाओं के आधार पर योजनाओं का चयन किया जाए।

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर

गांवों का हुआ है चयन : कार्यक्रम के तहत बासोपट्टी, हरलाखी, जयनगर, मधवापुर, लदनियां, खुटौना और लौकही प्रखंडों के 36 गांव चयनित हैं। बासोपट्टी के खौना, जोंकी, लौठवा व मझौरा; हरलाखी के गंगौर, गोपालपुर, हरलाखी, कमतौल, करुणा, मनोहरपुर, नहरनियां, फुलहर, पिपरौन व उमगांव; जयनगर के बेलही, शिलानाथ, दुल्लीपट्टी, उसराही व देवधा; मधवापुर के बसबरिया, दुर्गापट्टी, हनुमान नगर, लोमा, महुआ, परसा, रामनगर कजरा व सहार; लदनियां का जोगिया; खुटौना के अनहरबन, बंदरझूली, पिपराही व लछमीपुर तथा लौकही के नारी, थरवाही, हरभंगा, महदेवा, अन्धरामठ व भरफोरी शामिल हैं। बैठक में विभागों के बीच बेहतर कन्वर्जेंस पर विशेष जोर दिया गया। डीडीसी ने कहा कि जहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है, वहां प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं ली जाएं। स्थानीय युवाओं, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, किसान उत्पादक संगठनों और सामुदायिक संस्थाओं को जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के स्थायी अवसर विकसित करने का निर्देश दिया गया।

नियमित मॉनिटरिंग की आवश्यकता

आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर : मिथिला कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पाद और प्राकृतिक संसाधनों की संभावनाओं को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया गया। शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों की सुविधाओं का आकलन कर आवश्यक सुधार के प्रस्ताव तैयार करने तथा डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया।

डीडीसी ने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, स्थल निरीक्षण और प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और निर्धारित समय-सीमा में योजनाओं को पूरा करना होगा।

सामान्य प्रश्न

✦वाइब्रेंट विलेजेज कार्यक्रम-II में कितने गांव शामिल हैं?−
कार्यक्रम के तहत जिले के सात प्रखंडों के 36 चयनित गांव शामिल हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News36 सरहदी गांवों में मिशन मोड में विकास की तैयारी