विहिप नेता के हत्यारे का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

विहिप नेता के हत्यारे का यूएई से कराया प्रत्यर्पण- एनआईए को मिली बड़ी सफलता , एयरपोर्ट पर पहुंचते ही किया गिरफ्तारनई दिल्ली। विशेष संवाददाताभारतीय एजेंसियों को विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या के...

 विहिप नेता के हत्यारे का यूएई से कराया प्रत्यर्पण

विहिप नेता के हत्यारे का यूएई से कराया प्रत्यर्पण - एनआईए को मिली बड़ी सफलता , एयरपोर्ट पर पहुंचते ही किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। विशेष संवाददाता

यूएई से गिरफ्तारी

भारतीय एजेंसियों को विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या के आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू बरनाला को यूएई से भारत लाने में सफलता मिली है। उसके खिलाफ अप्रैल 2026 में रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था। एनआईए के मुताबिक, प्रभाकर की हत्या बीकेआई के आतंकियों ने की थी। मामले में यूएपीए समेत कई धाराओं में कार्रवाई चल रही है। एनआईए की जाँच के लिहाज से यह बड़ी सफलता माना जा रहा है । गृहमंत्रालय ने कहा है कि यह आतंक पर प्रहार रणनीति का नतीजा है ।

हत्या के आरोपी की डिटेल्स

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय एजेंसियों को हरविंदर कुमार, उर्फ सोनू बरनाला, के डिपोर्टेशन (स्वदेश वापसी) में बड़ी कामयाबी मिली है। वह पंजाब के नांगल में विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या में शामिल था। प्रभाकर की हत्या आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के गुर्गों ने सांप्रदायिक अशांति फैलाने की कोशिश में की थी। यह हत्या संगठन के पाकिस्तान में रहने वाले चीफ वाधवा सिंह, उर्फ बब्बर, के कहने पर की गई थी।

रेड कॉर्नर नोटिस

यूएई में रहने वाले सोनू बरनाला के खिलाफ 17 अप्रैल 2026 को रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। भारतीय एजेंसियों के 19 जून 2026 के अनुरोध के बाद, यूएई के अधिकारियों ने उसे भारत को सौंप दिया।

गृह मंत्रालय की पहल

गृहमंत्रालय ने कहा , आतंकवाद के खिलाफ ''ज़ीरो टॉलरेंस'' की पीएम मोदी की सोच के तहत, गृह मंत्रालय ने ''प्रहार'' पहल शुरू की है, जिसके तहत आतंकियों को भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेज की गई है।

एनआईए की कार्रवाई

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पंजाब में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेता विकास प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की हत्या के सिलसिले में पिछले साल फरवरी में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के दो सदस्यों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। आरोप पत्र में धमेंद्र कुमार उर्फ कुणाल और दुबई स्थित फरार आरोपी हरविंदर कुमार उर्फ सोनू पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप तय किए थे।

पंजाब में हत्या

आतंकियों ने प्रभाकर उर्फ विकास बग्गा की पंजाब के रूपनगर जिले के नांगल में हत्या कर दी थी। वे विहिप की नांगल इकाई के अध्यक्ष थे। इस मामले में पहले एनआईए ने कुलबीर, लाडी, वधावा सिंह के साथ गिरफ्तार शूटर मंदीप कुमार उर्फ मंगली और सुरिंदर कुमार उर्फ रिक्का के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की थी।

अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए ) ने प्रभाकर की टारगेटेड हत्या के मामले में यूएई से लाए जाने के तुरंत बाद, गुरुवार को इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हरविंदर उर्फ ​​सोनू बरनाला को गिरफ्तार कर लिया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦हरविंदर कुमार कौन है?−
हरविंदर कुमार उर्फ सोनू बरनाला विहिप नेता विकास प्रभाकर की हत्या के आरोपी हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविहिप नेता के हत्यारे का यूएई से कराया प्रत्यर्पण