पूर्व सैनिक महासभा के लिए मांगा समर्थन
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
गोविंद रावत, सल्ट में यूकेडी के कुमाऊं सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिव सिंह रावत ने प्रेस वार्ता में पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों और अन्य को 2 अगस्त को गैरसैंण और सल्ट में होने वाली महासभा में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम की तैयारी में स्थानीय नेताओं ने भी सहयोग किया।

गोविंद रावत, सल्ट। यूकेडी के कुमाऊं सैनिक प्रकोष्ठ प्रभारी शिव सिंह रावत ने प्रेस वार्ता की। पूर्व सैनिकों, अर्धसैनिक बलों, पूर्व पुलिस कर्मियों, असम राइफल्स, होमगार्ड और पूर्व अग्निशमन कर्मियों से दो अगस्त को गैरसैंण में आयोजित होने वाली एक दिवसीय पूर्व सैनिक महासभा में भागीदारी की अपील की। कहा कि जो पूर्व सैनिक किसी कारणवश गैरसैंण नहीं पहुंच सकते, वह दो अगस्त को सल्ट में होने वाली महारैली में शामिल हो सकते हैं। यहां ब्लॉक अध्यक्ष दीपक उपाध्याय, स्याल्दे ब्लॉक अघ्यक्ष रविन्द्र नेगी, पान सिंह रावत, हरीश रौतेला, गणेश अधिकारी, भुवन सत्यवली थे।


