दानापुर छावनी में 26 को पूर्व सैनिकों की होगी बड़ी बैठक
26 सितंबर को झारखंड और बिहार में पूर्व सैनिकों के लिए 'शौर्य संबंध' बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सामान्य कार्यालय के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों की समस्याओं और कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा होगी। आयोजन में बिहार के विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। झारखंड एवं बिहार सब एरिया, दानापुर की ओर से 26 सितंबर को पूर्व सैनिकों के लिए ‘शौर्य संबंध’ बैठक आयोजित की जाएगी। अध्यक्षता सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग करेंगे। इसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं, कल्याणकारी योजनाओं और उनसे जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।कर्नल वेटरन्स एच तिवारी की ओर से जारी पत्र के अनुसार बैठक सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक मुख्यालय जे एंड बी सब एरिया के सम्मेलन कक्ष में होगी। इसमें बिहार राज्य पूर्व सैनिक लीग, पटना, पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पटना और नेशनल एक्स-सर्विसमैन कोऑर्डिनेशन कमेटी पटना के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
साथ ही सूबे के पूर्व सैनिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। इसमें मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल होंगे।

