पूर्व सैनिकों ने गठित किया वीर नारी महिला सशक्तीकरण संगठन
गोला गोकर्णनाथ में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। बैठक में वीर नारी महिला सशक्तीकरण संगठन का गठन किया गया। प्रीति सिंह को अध्यक्ष और सुशीला शुक्ला को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन का उद्देश्य पूर्व सैनिक परिवार की महिलाओं को सामाजिक रूप से मजबूत बनाना है।

गोला गोकर्णनाथ। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की मासिक बैठक में पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बैठक में संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा के साथ वार्षिकोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक में महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए पूर्व सैनिक वीर नारी महिला सशक्तीकरण संगठन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से प्रीति सिंह को अध्यक्ष और सुशीला शुक्ला को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान प्रीति सिंह, सुशीला शुक्ला और मिथिलेश कुमार अवस्थी को संगठन की सदस्यता भी ग्रहण कराई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वीर नारियों और पूर्व सैनिक परिवारों की महिलाओं को संगठन से जोड़कर उन्हें सामाजिक रूप से मजबूत बनाने और उनके अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर विनोद कुमार वर्मा, मिथिलेश अवस्थी, महेश चंद्र वर्मा, देव प्रकाश, महेश पाल, कैलाश गिरी, इंद्रपाल वर्मा, लखबीर सिंह, खगेश्वर प्रसाद, प्रेमचंद, लाल बिहारी, राकेश कुमार, राम सिंह, राम हरीश, विमलेश वर्मा, राजेश्वर सिंह, प्रेम कुमार, जगदेव सिंह, कृष्ण गोपाल त्रिवेदी, अकरम खान, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, कुतुबुद्दीन, गजेंद्र प्रसाद सहित मातृशक्ति की प्रीति सिंह, सुशीला, कांति देवी, नन्ही देवी, अंजू मिश्रा, माया, हिरदेश कुमारी, उषा देवी, रजिया बेगम, अनुपम अवस्थी, राजविंदर कौर, राम बेटी और लज्जावती आदि मौजूद थीं।

