अभिनेत्री और लावणी की कलाकार मधु कंबीकर का निधन
-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया मुंबई, एजेंसी। मराठी सिनेमा, रंगमंच

-महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया मुंबई, एजेंसी। मराठी सिनेमा, रंगमंच और टेलीविजन की वरिष्ठ अभिनेत्री एवं लावणी कलाकार मधु कंबीकर का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने चार दशक से अधिक लंबे करियर में अपने अभिनय और नृत्य से मराठी मनोरंजन जगत में खास पहचान बनाई। उनके निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने संदेश में कहा कि मधु कंबीकर का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने फिल्मों, लोक रंगमंच, व्यावसायिक थिएटर और टीवी धारावाहिकों में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी कला और योगदान को दर्शक हमेशा याद रखेंगे।
फडणवीस ने उनकी चर्चित फिल्मों हेच माझं माहेर, रघुमैना, एक होता विदूषक, झपाटलेला, देबू और येऊ का घरात का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मधु कंबीकर ने अभिनय और नृत्य का सुंदर मेल कर ग्रामीण जीवन से जुड़ी लोक कलाओं को व्यापक दर्शकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

