सर्प ने तीन महिलाओं को काटा, भर्ती

हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
Follow us on Google News
share

गांव पहाड़पुर की 22 वर्षीय भारती को सोते समय जहरीले सर्प ने काट लिया। परिजन उसे ट्रामा सेंटर ले गए। इसी तरह, नगला काली की 30 वर्षीय सुनीता देवी और सिरौलिया के 40 वर्षीय भीमा भी सर्प के काटने से बीमार पड़े और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सर्प ने तीन महिलाओं को काटा, भर्ती

थाना बसई मोहम्मदपुर के गांव पहाड़पुर निवासी 22 वर्षीय भारती पत्नी मदनलाल रविवार रात अपने कमरे में सो रही थी। उसी दौरान सर्प ने उसे काट लिया। जानकारी होने पर उसने परिजनों को जानकारी दी। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सभी ने सर्प को मार दिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए। शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नगला काली निवासी 30 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी सचिन कुमार को भी जहरीले सर्प ने काट लिया। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव सिरौलिया निवासी 40 वर्षीय भीमा पत्नी हरपाल की सर्प के काटने से तबीयत बिगड़ गई।

परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसर्प ने तीन महिलाओं को काटा, भर्ती