वाहन के पीछे से घुसी कार, चार घायल, एक रेफर
हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
खुटार-गोला रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए। ओवरटेक करते समय एक गाड़ी दूसरे वाहन में घुस गई, जिससे चालक भाग निकला। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

खुटार। खुटार-गोला रोड पर शनिवार शाम साढ़े सात बजे ओवरटेक कर रही गाड़ी दूसरे वाहन के पीछे के हिस्से में घुस गई। इससे गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद चालक वाहन लेकर चला गया। हादसे में गाड़ी में सवार लखीमपुर खीरी के कस्बा गोला के मील रोड निवासी शोभित शुक्ला, रचित, अहमदनगर निवासी उत्कर्ष व एक अन्य युवती घायल हो गई। दुर्घटना की सूचना पर यूपी 112 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को खुटार सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर घायल उत्कर्ष को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि अन्य घायलों की मरहम पट्टी कर छुट्टी दे दी।
वहीं, परिजन अस्पताल पहुंचे और घायलों को गोला लेकर चले गए। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि पीछे से गाड़ी किसी वाहन में घुस गई। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। सभी लोग बच गए है।


