वीकेएसयू : स्नातक में नामांकन को तिथि बढ़ी, अब 18 तक आवेदन

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

-16 जून तक 70 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किये हैं आवेदन, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई...

वीकेएसयू : स्नातक में नामांकन को तिथि बढ़ी, अब 18 तक आवेदन

-16 जून तक 70 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किये हैं आवेदन-18 जून के बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का दिया जाएगा मौका वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की फाइल फोटो आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस बार सिर्फ दो दिनों के लिए ही तिथि बढ़ी है। आगामी 18 जून तक अब तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि आवेदन के लिए आखिरी तिथि होगी। इसके बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। बता दें कि अब तक 70 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि 18 जून तक एक लाख के करीब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। मालूम हो कि समर्थ पोर्टल से एडमिशन हो रहा है। विश्वविद्यालय के पत्र के बाद समर्थ पोर्टल ने दो दिनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि अब भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं। ऐसे विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 जून तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर दें। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष स्नातक नामांकन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसका नियंत्रण दिल्ली से होता है। इसी वजह से बार-बार तिथि विस्तार संभव नहीं होगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि समय पर आवेदन नहीं करने वाले छात्र-छात्राएं नामांकन प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आवेदन से चूकने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विद्यार्थियों का भी मानना है कि सत्र नियमित रखने और एक वर्ष की क्षति से बचने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी है। समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ विजय राज कुमावत ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांक, श्रेणी (कैटेगरी) और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां सही-सही दर्ज करें, क्योंकि त्रुटि सुधार का भी मौका भी सिर्फ दो दिनों के लिए मिलेगा। बताया कि इस बार इंटर के अंक पत्र की गहनता से जांच होगी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत इस वर्ष 34 अंगीभूत एवं करीब 70 संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नामांकन होगा। इनमें 19 अंगीभूत और 15 राजकीय डिग्री कॉलेज शामिल हैं। कुल 1,35,540 सीटें उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन आवेदन की अवधि विस्तार

-16 जून तक 70 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए किये हैं आवेदन-18 जून के बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का दिया जाएगा मौका वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की फाइल फोटो आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर वन (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि दो दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। इस बार सिर्फ दो दिनों के लिए ही तिथि बढ़ी है। आगामी 18 जून तक अब तक ऑनलाइन आवेदन से वंचित विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। यह तिथि आवेदन के लिए आखिरी तिथि होगी। इसके बाद दो दिनों के लिए त्रुटि सुधार का मौका मिलेगा। बता दें कि अब तक 70 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि 18 जून तक एक लाख के करीब अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। मालूम हो कि समर्थ पोर्टल से एडमिशन हो रहा है। विश्वविद्यालय के पत्र के बाद समर्थ पोर्टल ने दो दिनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई है। कुलसचिव प्रो रामकृष्ण ठाकुर ने बताया कि अब भी बड़ी संख्या में ऐसे छात्र हैं, जो किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके हैं। ऐसे विद्यार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित अंतिम तिथि 18 जून तक हर हाल में ऑनलाइन आवेदन कर दें। विवि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अब आवेदन की तिथि बढ़ाए जाने की कोई संभावना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष स्नातक नामांकन की पूरी प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से संचालित की जा रही है, जिसका नियंत्रण दिल्ली से होता है। इसी वजह से बार-बार तिथि विस्तार संभव नहीं होगा। विश्वविद्यालय का कहना है कि समय पर आवेदन नहीं करने वाले छात्र-छात्राएं नामांकन प्रक्रिया से वंचित रह सकते हैं। ऐसे में आवेदन से चूकने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक वर्ष प्रभावित हो सकता है। प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सावधानीपूर्वक आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। विद्यार्थियों का भी मानना है कि सत्र नियमित रखने और एक वर्ष की क्षति से बचने के लिए समय सीमा के भीतर आवेदन करना जरूरी है।

प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी

समर्थ पोर्टल के नोडल अधिकारी डॉ विजय राज कुमावत ने बताया कि छात्र-छात्राएं अपने प्राप्तांक, श्रेणी (कैटेगरी) और अन्य व्यक्तिगत जानकारियां सही-सही दर्ज करें, क्योंकि त्रुटि सुधार का भी मौका भी सिर्फ दो दिनों के लिए मिलेगा। बताया कि इस बार इंटर के अंक पत्र की गहनता से जांच होगी। विश्वविद्यालय के अंतर्गत इस वर्ष 34 अंगीभूत एवं करीब 70 संबद्ध डिग्री कॉलेजों में नामांकन होगा। इनमें 19 अंगीभूत और 15 राजकीय डिग्री कॉलेज शामिल हैं। कुल 1,35,540 सीटें उपलब्ध हैं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

कितने विद्यार्थियों ने अब तक आवेदन किया है?
अब तक 70 हजार विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।