वीकेएसयू : सभी शिक्षकों और कर्मियों को अब समर्थ पोर्टल से ही अवकाश

हिन्दुस्तान, आरा
Follow us on Google News
share

समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल सक्रिय, सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन, विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मियों को अब जुलाई माह से ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से

वीकेएसयू : सभी शिक्षकों और कर्मियों को अब समर्थ पोर्टल से ही अवकाश

समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल सक्रिय, सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय ने प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल को सक्रिय कर दिया है। दरअसल विश्वविद्यालय में शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के लिए छुट्टी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह व्यवस्था एक जुलाई से ही लागू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के पीजी विभागों और सभी अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों व कर्मियों को अब जुलाई माह से ही समर्थ पोर्टल के माध्यम से अवकाश लेना होगा। विश्वविद्यालय ने समर्थ के लीव मॉड्यूल का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। प्रशासनिक कार्यों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए बुधवार से समर्थ पोर्टल का लीव मॉड्यूल लागू कर दिया गया है। इसके बाद वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, कर्मी, महाविद्यालय के सभी नियमित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मी अब अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे।

डाटा अपलोड की आवश्यकता

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल कब सक्रिय किया गया?
समर्थ पोर्टल पर लीव मॉड्यूल एक जुलाई से सक्रिय किया गया है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।