वेद प्रचार जुलूस निकालकर मानव कल्याण का दिया संदेश
फोटो नंबर: छह, वेद प्रचार सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में हुए कार्यक्रम में शामिल बच्चे।

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। वेद प्रचार सप्ताह के अवसर पर मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल इटवा नगर बेगूसराय में से भव्य वेद प्रचार जुलूस निकाला गया। जुलूस में विद्यालय के कक्षा सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों, प्राचार्या ,शिक्षकों एवं अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों में एक ने दयानंद जी का रूप धारण किया था। शेष विद्यार्थियों ने हाथों में वेदों के संदेश एवं प्रेरणादायी नारों से संबंधित तख्तियां लेकर अनुशासित ढंग से जुलूस में भाग लिया । विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय सहायक अधिकारी सबिता ने कहा कि इस जुलूस के माध्यम से लोगों को वेदों की महान शिक्षाओं, सत्य, सदाचार, सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा मानव कल्याण के संदेश से अवगत कराया गया।
वैदिक संस्कृति और संस्कारों के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि जुलूस का उद्देश्य विद्यार्थियों में अपनी प्राचीन ज्ञान-परंपरा के प्रति सम्मान तथा समाज में सकारात्मक मूल्यों के प्रसार की भावना विकसित करना था। वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत आयोजित यह जुलूस सभी के लिए प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कृत विभाग के सभी शिक्षक विभूति नारायण पांडेय, माधवी, कुंदन कुमार, विश्वास, गतिविधि पाठ्यचर्या विभागाध्यक्ष ममता मिश्रा, श्रवण अर्क आदि थे।


