वाराणसी से छेहरटा तक चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी कैंट स्टेशन से अमृतसर के छेहरटा स्टेशन तक संत रविदास एक्सप्रेस का परिचालन हफ्ते में तीन दिन होगा। ट्रेन संख्या 14623 गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:50 बजे कैंट से रवाना होगी। अभी इसकी नियमित संचालन तिथि घोषित नहीं हुई है। यह ट्रेन वाराणसी और अमृतसर के बीच सीधी यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।

वाराणसी से छेहरटा तक चलेगी संत रविदास एक्सप्रेस

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कैंट (वाराणसी जंक्शन) से अमृतसर (पंजाब) के पास स्थित छेहरटा स्टेशन तक संत रविदास एक्सप्रेस चलेगी। इसका परिचालन हफ्ते में तीन दिन होगा। इसे रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। दो एलएचबी रैक भी आवंटित हो गए हैं। हालांकि अभी इस ट्रेन के नियमित संचालन की तिथि घोषित नहीं हुई है। प्रारम्भिक सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या-14623 वाराणसी-छेहरटा संत रविदास एक्सप्रेस गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7.50 बजे कैंट स्टेशन से प्रस्थान करेगी और रात 12.10 लखनऊ पहुंचेगी। अगले दिन शाम 4.35 बजे अमृतसर आगमन होगा। इसी दिन शाम 5.10 बजे तक छेहरटा स्टेशन पहुंचेगी।वापसी में गाड़ी संख्या-14624 छेहरटा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार और रविवार को छेहरटा से दोपहर 2.05 बजे रवाना होगी।

दोपहर 2.25 बजे अमृतसर आगमन होगा। अगले दिन सुबह 7.25 बजे लखनऊ के रास्ते दोपहर 12.15 बजे तक कैंट स्टेशन आएगी।उल्लेखनीय है कि अभी वाराणसी से अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। पंजाब मेल, जलियांवाला बाग, दुर्गियाना, अकाल तख्त, न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें कैंट से गुजरती हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।