दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों की मांगें पूरी हों

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की आमसभा में लंबित मांगों पर चर्चा हुई। संघ ने 2021-22 के न्यायालय सेवा नियमावली में संशोधन और संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की मांग की। 15 सितंबर को विधायक के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा और 25 अक्तूबर को सत्याग्रह की चेतावनी दी गई।

दीवानी न्यायालय के कर्मचारियों की मांगें पूरी हों

वाराणसी। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ की वाराणसी शाखा की आमसभा में लंबित मांगों पर चर्चा हुई। उन्हें शीघ्र पूरी करने की मांग की गई। बुधवार को आमसभा में संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार दुबे ने बताया कि वर्ष 2021 और 2022 से जिला न्यायालय सेवा नियमावली में संशोधन का प्रकरण शासन स्तर पर लंबित है। संविदा कर्मचारियों के वेतनवृद्धि, नियमितीकरण तथा जिला न्यायालयों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद के पुनर्सृजन की मांग भी पूरी नहीं की गई। सचिव विपिन कुमार सिंह ने बताया कि 15 सितंबर को स्थानीय विधायक के जरिये मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। दो अक्तूबर को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर 25 अक्तूबर को लखनऊ में सत्याग्रह किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदीवानी न्यायालय के कर्मचारियों की मांगें पूरी हों