वंशिका ने नीट यूजी में 262 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद की वंशिका अग्रवाल ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया 262वीं रैंक प्राप्त की है। उन्होंने 680 अंक हासिल किए हैं और भविष्य में ऐम्स दिल्ली में दाखिला लेने का प्रयास करेंगी। उनके परिवार और शिक्षकों का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। परीक्षा में अन्य विद्यार्थियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।

वंशिका ने नीट यूजी में 262 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया

गाजियाबाद, वंदना। वंशिका अग्रवाल ने नीट यूजी 2026 में ऑल इंडिया 262वीं रैंक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। देश में 11 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की हैं, जिसमें वंशिका अग्रवाल की ऑल इंडिया 262वीं रैंक जनपद के लिए गौरव की बात हैं। कड़ी मेहनत और लगातार प्रयास से वंशिका ने यह सफलता प्राप्त की। वंशिका ने परीक्षा में 680 अंक हासिल किए हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि रीनीट में उनके 30 अंकों का अंतर आया है। पहले हुई परीक्षा में उन्हें 710 अंक प्राप्त हुए थे। वंशिका ने बताया कि रीनीट में पेपर कठिन आया था। कविनगर की रहने वाली वंशिका डीपीएसजी मेरठ रोड की छात्रा हैं। वह पिछले दो साल से नीट की तैयारी कर रही था। उन्होंने बताया कि वह नीट के लिए प्रतिदिन चार से पांच घंटे अभ्यास करती थीं। भविष्य में वह ऐम्स दिल्ली या यूसीएमसी दिल्ली में दाखिला लेने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का मौका मिलेगा, इसलिए उन्होंने यह पेशा चुना। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और शिक्षकों को दिया।

नीट की तैयारी करते हुए अनुभव

नीट की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए, इससे मनोबल बढ़ता हैं और बेहतर तैयारी में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि वह प्रतिदिन सौ प्रश्नों का अभ्यास करती थीं। उनके पिता दिपांशु अग्रवाल और माता संध्या अग्रवाल सीए हैं। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रीति वासन के साथ अन्य शिक्षकों ने वंशिका को शुभकामनाएं दी।

जिले के अन्य होनहार छात्र

जनपद के कई विद्यार्थियों ने नीट 2026 में ऑल इंडिया रैंक हासिल करके जिले का नाम रोशन किया है। इसमें आदर्श सिंह ने 2680वीं रैंक, वंशिका सिंघल ने 3069वीं रैंक, पाखी अग्रवाल ने 5072वीं रैंक, स्तुति शर्मा ने 5874वीं रैंक, शगुन दक्ष ने 6226वीं रैंक, ईशान राय ने 7001वीं रैंक, गुलशन ने 14402वीं रैंक, दीया सक्सेना ने 18145वीं रैंक और तमन्ना कौशिक ने 30535वीं रैंक हासिल की है। विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत और अनुशासन से यह सफलता प्राप्त की है।

परिणाम में छात्राओं ने बाजी मारी

नीट यूजी 2026 के परिणाम में जिले में छात्राओं ने छात्रों के मुकाबले ज्यादा बेहतर अंक प्राप्त किए। वंशिका अग्रवाल के 262वीं रैंक हासिल करने के साथ वंशिका सिंघल, पाखी अग्रवाल, स्तुति शर्मा, दीया सक्सेना और तमन्ना कौशिक ने भी ऑल इंडिया रैंक प्राप्त कर मेहनत का परिचय दिया है। हर साल छात्राओं का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है।

वेबसाइट न खुलने से छात्र परेशान हुए

नीट यूजी 2026 का परिणाम देखने में अभ्यर्थियों को परेशानी हुई। अभ्यर्थियों ने बताया कि वेबसाइट चलने में बहुत परेशानी हो रही थी, इससे परिणाम देखने में बहुत समय लगा। कुछ अभ्यर्थियों ने वेबसाइट न चलने के कारण घंटों तक इंतजार किया। वेबसाइट न खुलने की शिकायत सोशल मीडिया पर की गई।

सामान्य प्रश्न

वंशिका अग्रवाल ने नीट में कितने अंक प्राप्त किए?
वंशिका अग्रवाल ने नीट में 680 अंक प्राप्त किए।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsवंशिका ने नीट यूजी में 262 रैंक हासिल कर नाम रोशन किया