ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशVande Bharat को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इस राज्य को मिलने जा रही पहली ट्रेन; जान लीजिए रूट और टाइमिंग

Vande Bharat को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इस राज्य को मिलने जा रही पहली ट्रेन; जान लीजिए रूट और टाइमिंग

Vande Bharat, Bhopal New Delhi Vande Bharat: एक और राज्य को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन नई दिल्ली तक चलेगी। माना जा रहा है कि इससे लाखों यात्रियों को फायदा मिल सकता है।

Vande Bharat को लेकर आई बड़ी खुशखबरी, इस राज्य को मिलने जा रही पहली ट्रेन; जान लीजिए रूट और टाइमिंग
Madan Tiwariलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 27 Mar 2023 02:06 PM
ऐप पर पढ़ें

Vande Bharat, Bhopal to New Delhi Vande Bharat Route, Timing: केंद्र सरकार वंदे भारत एक्सप्रेस को विभिन्न रूट्स पर चला रही है। उन राज्यों में भी चलाने की तैयारियां हो रही हैं, जहां पर अब तक वंदे भारत ट्रेन नहीं चली है। यात्रियों को एक के बाद एक गुड न्यूज मिल रही है। अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और नई दिल्ली के बीच भी वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। इससे दोनों जगह के लाखों यात्रियों को लाभ मिलेगा।

एक वंदे भारत भोपाल पहुंच गई है। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने की शुरुआत में मध्य प्रदेश और दिल्ली वासियों को वंदे भारत ट्रेन की सौगात दे सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वंदे भारत सिर्फ शनिवार को नहीं चलेगी और बाकी सभी दिन इसका परिचालन होगा, जिससे यात्रियों के लिए समय की बचत होगी। 

भोपाल और दिल्ली के बीच रेलवे लाइन के जरिए दूरी की बात करें तो यह लगभग 710 किलोमीटर है। वंदे भारत ट्रेन शुरुआती समय में भोपाल से नई दिल्ली की दूरी तकरीबन पौने आठ घंटे यानी कि 7 घंटे 45 मिनट में पूरी करेगी। आने वाले समय में ट्रेन की स्पीड और बढ़ाई जा सकती है, जिसके बाद समय में और कमी आने की संभावना है। वहीं, यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 पर चलेगी और बीना, झांसी, आगरा होते हुए दोपहर पौने दो बजे नई दिल्ली पहुंच सकती है।

अजमेर-नई दिल्ली वाया जयपुर भी शुरू होने वाली है वंदे भारत
राजस्थान से नई दिल्ली के बीच भी एक वंदे भारत की सौगात मिलने वाली है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी जानकारी दी है। पहले माना जा रहा था कि जयपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत चलेगी, लेकिन अब उसे अजमेर कर दिया गया है। शुरुआती टाइमिंग की बात करें तो अजमेर से वंदे भारत 6.10 पर खुलेगी और फिर दोपहर 12.15 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। वहीं, दिल्ली से यह ट्रेन शाम को 6.10 बजे चलेगी और रात में 12.15 बजे अजमेर पहुंचेगी। इस ट्रेन की भी शुरुआत अप्रैल के पहले हफ्ते में की जा सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें