Vande Bharat: शुरू तो हो गई लेकिन IRCTC पर क्यों नहीं दिख रही लखनऊ-देहरादून वंदे भारत; क्या वजह?
Vande Bharat: रेलवे अधिकारियों को अभी तक लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर ऑफिशियल ऑर्डर नहीं मिले हैं और यही वजह है कि अभी ट्रेन नहीं चलाई जा रही।

Vande Bharat: पीएम मोदी ने हाल ही में यूपी को तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। देशभर में कुल 10 नई वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई हैं। यूपी में एक ट्रेन लखनऊ से देहरादून वंदे भारत है, जिसका लोग लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। यह ट्रेन लॉन्च तो कर दी गई, लेकिन अब तक आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या फिर ऐप पर इसके रूट, बुकिंग की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में लोग काफी हैरान और परेशान हैं कि वे कैसे लखनऊ से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन की बुकिंग करवा सकते हैं।
जानकारी के अनुसार, अभी तक ट्रेन किस-किस स्टेशनों पर रुकेगी और उसका टाइमटेबल क्या होगा, इसको लेकर अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ऐसे में जब रेलवे इसके बारे में निर्णय कर लेगा, तब ट्रेन को वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा और फिर लोग उससे यात्रा कर सकेंगे। रेलवे अधिकारियों को अभी तक लखनऊ-देहरादून वंदे भारत ट्रेन के संचालन को लेकर ऑफिशियल ऑर्डर नहीं मिले हैं और यही वजह है कि अभी ट्रेन नहीं चलाई जा रही। मंगलवार को जिस दिन ट्रेन को लॉन्च किया गया, उस दिन इसने लखनऊ की यात्रा करके वापस देहरादून चली गई थी।
सूत्रों के अनुसार, अब जब ट्रेन के नियमित संचालन के लिए हरी झंडी मिल जाएगी, तब ट्रेन चलाई जाने लगेगी। बता दें कि लखनऊ-देहरादून वंदे भारत के अलावा पटना-लखनऊ और रांची वाराणसी वंदे भारत ट्रेन की भी शुरुआत की गई है। पटना से लखनऊ की यात्रा करने वाले लोग अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का भी दर्शन कर सकेंगे। इस ट्रेन का स्टॉपेज अयोध्या भी रखा गया है। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन को अब विस्तार करके प्रयागराज तक के लिए बढ़ा दिया है। इससे बड़ी संख्या में रेल यात्रियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


