वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

हिन्दुस्तान, रामगढ़
Follow us on Google News
share

बरकाकाना में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन तकनीकी खराबी के कारण एक घंटे तक फंसी रही। ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन समस्या का समाधान नहीं कर पाए, जिसके बाद रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगवाया। ट्रेन रात को 20:17 बजे पुनः अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दूसरे इंजन से खींचकर ले जाना पड़ा

बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बरकाकाना जंक्शन में रविवार शाम खराब हो गई। तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक वंदे भारत अटकी रही। ट्रेन में सवार यात्री बेचैन और परेशान नजर आए। ट्रेन में उपस्थित टेक्नीशियन भी तकनीकी खराबी का पता नहीं कर पाए, तो रेलवे अधिकारियों ने दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मंगाया। फिर उस इंजन से खींचकर वंदे भारत एक्सप्रेस को आगे रवाना किया गया। रांची से पटना जा रही ट्रेन नंबर 22350 अपने निर्धारित मार्ग से रविवार को चल रही थी। तभी रांची से खुलने के बाद इंजन में तकनीकी खराबी आ गई।

ड्राइवर जैसे तैसे ट्रेन को धीरे धीरे बरकाकाना स्टेशन शाम 17.25 के बजाए 19.05 बजे पहुंची और रेल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।--- इंजीनियर नहीं खोज पाए गड़बड़ी ---ट्रेन में मौजूद टेक्नीशियन टीम ने ट्रेन की जांच की। लेकिन किसी भी इंजीनियर को तकनीकी गड़बड़ी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की गई। फिर दूसरा इलेक्ट्रिक इंजन मौके पर बुलाया गया, उसे वंदे भारत एक्सप्रेस से जोड़ा गया। रात को 20 बजकर 17 मिनट पर ट्रेन को बरकाकाना जंक्शन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।