पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रखंडों में लगा शिविर

हिन्दुस्तान, हाजीपुर
Follow us on Google News
share

वैशाली जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहायता दी जा रही है। योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों को सोलर रुफटॉप प्रणाली से जोड़ना है और सब्सिडियों की जानकारी प्रदान करना है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रखंडों में लगा शिविर

वैशाली जिले के विद्युत उपभोक्ताओं को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के लिए प्रखंड कार्यालयों एवं नगर निकाय के कार्यालयों पर शिविर लगाया गया। डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना का लाभ अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सभी जगहों पर शिविर लगाया गया है।

योजना के उद्देश्य

इस सूर्य केन्द्रों पर मुख्य उद्देश्य आमजनों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में समुचित जानकारी उपलब्ध कराना तथा इच्छुक उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन से योजना का लाभ प्राप्त करने तक आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। अब ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता अपने निकटतम सूर्य केन्द्र घर पहुंचकर सोलर रुफटॉप लगाने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रचार एवं जागरूकता

जिला प्रशासन द्वारा योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए नगर निकायें को व्यापक प्रचार प्रसार एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत नगर परिषद एवं नगर पंचायत स्तर पर जन प्रतिनिधियों तथा आमजनों को योजना की जानकारी देकर लोगों को रुफटॉफ सोलर से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सहायता एवं सब्सिडी

शनिवार को सदर प्रखंड कार्यालय स्थित सूर्य घर शिविर में योजना के अंतर्गत मिलने वाली केन्द्रीय एवं राज्य सब्सिडी की जानकारी दी जा रही है। 03 किलोवाट तक के सोलर सिस्टम घर केन्द्र सरकार की ओर से 78 हजार रुपये तक की केन्द्रीय तथा बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत 20 हजार रुपये की अतिरिक्त राज्य सब्सिडी समेत कुल 98 हजार रुपये तक संभावित सब्सिडी का लाभ की जानकारी उपभोक्ताओं को दी गई। इच्छुक उपभोक्ता अपने बिजली उपभोक्ता संख्या एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ सूर्य केन्द्र पर पहुंच कर योजना के पोर्टल पर नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन करने में सहायता प्राप्त कर सकेंगे। -जयप्रकाश

सामान्य प्रश्न

✦सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना क्या है?−
यह योजना विद्युत उपभोक्ताओं को मुफ्त बिजली प्रदान करने के लिए बनाई गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत प्रखंडों में लगा शिविर