सुपौल : 23 हजार पशुओं को लंपी से बचाव को लगेगा टीकाकरण

हिन्दुस्तान, सुपौल
Follow us on Google News
share

सरायगढ़ के चांदपीपर पंचायत में 5 से 20 अक्टूबर तक पशुओं में लंपी रोग की रोकथाम के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम शुरू किया गया। मुखिया गणेश राम और पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने इसका शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 23,000 पशुओं को एलएसडी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य है। 12 पंचायतो में 12 वैक्सीनेटर नियुक्त किए गए हैं।

सुपौल : 23 हजार पशुओं को लंपी से बचाव को लगेगा टीकाकरण

सरायगढ़, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के वार्ड 9 में सोमवार को 5 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक चलनेवाले पशुओं में लंपी रोग से बचाव को लेकर एलएसडी वैक्सीन टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया गणेश राम, पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमिताभ ने बताया कि गौ प्रजाति में होने वाले लंपी स्किन बीमारी विषाणु जनित बीमारी है, जो मक्खी-मच्छर के काटने से फैलता है। इस बीमारी से पशुओं के शरीर में चकता, गांठ बन जाता है। फूटने के बाद घाव बन जाता है। इसके साथ पशुओं में बुखार और पैर फूलने का लक्षण है।

गाय प्रजाति में 4 माह से ऊपर के बछड़ा, गाय, बैल को लंपी रोग से बचाव को लेकर 23 हजार पशुओं में एलएसडी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।12 पंचायतो में कुल 12 वैक्सीनेटर को इस कार्य के लिए लगाया गया है। इसकी जानकारी सभी पंचायत के मुखिया सहित पंचायत जनप्रतिनिधि को भी दी गई है। इस मौके पर वैक्सीनेटर रामकुमार मुखिया, विशेश्वर शाह, शिवचंद्र कुमार, रंजीत कुमार, सतीश राम सहित अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसुपौल : 23 हजार पशुओं को लंपी से बचाव को लगेगा टीकाकरण