लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, गांव-गांव चल रहा टीकाकरण अभियान

हिन्दुस्तान, उरई
Follow us on Google News
share

जालौन में पशुपालन विभाग ने लंपी वायरस के प्रकोप के चलते टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनीष कुमार अवस्थी ने ग्राम पमां में टीकाकरण की स्थिति की समीक्षा की। बुखार से ग्रसित गोवंश का उपचार शुरू किया गया है जबकि अन्य गांवों में टीकाकरण पूरा हो चुका है।

लंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, गांव-गांव चल रहा टीकाकरण अभियान

जालौन। संवाददाता पशुओं में लंपी वायरस के प्रकोप को देखते हुए पशुपालन विभाग ने गांव-गांव टीकाकरण अभियान तेज कर दिया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ मनीष कुमार अवस्थी ने ग्राम पमां पहुंचकर टीकाकरण की स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश में बुखार मिलने पर टीम ने उसका उपचार शुरू किया।सीवीओ डॉ अवस्थी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पमां पहुंचे, जहां पशुओं में लंपी से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण की समीक्षा की। गांव में टीकाकरण पूरा हो चुका है, लेकिन बुखार से ग्रसित मिले गोवंश को विभागीय निगरानी में उपचार के लिए रखा गया। उन्होंने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ अजय गुप्ता को निर्देश दिए कि अभियान में तेजी लाई जाए और संक्रमित मिलने पर पशु को आइसोलेशन में रखकर उपचार कराया जाए।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र के पमां, औरेखी, सुंढ़ार, सालाबाद, सिकरीराजा, लौना, छानी खास, जगनेवा, सींगपुरा, मोहनपुर कुदारी, मांडरी, वीरपुरा, पहाड़पुरा, हरकौती, खर्रा और शहजादपुरा में टीकाकरण पूरा हो चुका है। विभाग की टीमें लगातार गांवों में निगरानी भी कर रही हैं। ब्लॉक की 62 ग्राम पंचायतों में जिन गांवों में टीकाकरण बाकी है, वहां अगले 15 दिनों में कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंपी वायरस को लेकर पशुपालन विभाग सतर्क, गांव-गांव चल रहा टीकाकरण अभियान