पशुओं का समय पर टीका लगवाएं, दवाओं की जरूरत होगी कम

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

पशुओं को बीमारियों से बचाने और इलाज में होनेवाले खर्च को कम करने के लिए समय पर टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। विभाग ने पशपाकों को जागरूक किया है कि टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और उसका आर्थिक लाभ भी होता है।

पशुओं का समय पर टीका लगवाएं, दवाओं की जरूरत होगी कम

पशुओं को बीमारियों से बचाने और इलाज में होनेवाले खर्च को कम करने के लिए पशुपालकों को समय पर टीकाकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। पशुपालन विभाग लगातार किसानों और पशुपालकों को जागरूक कर रहा है कि बीमार पड़ने के बाद पशुओं को बार-बार एंटीबायोटिक दवाएं खिलाने की स्थिति से बचने के लिए पहले से ही टीकाकरण कराना जरूरी है। समय पर टीकाकरण से पशुओं में कई बीमारियों और महामारियों के संक्रमण का खतरा कम हो सकता है। पशुपालन विभाग के अनुसार टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव में मदद मिलती है। इसका फायदा पशुपालकों को आर्थिक रूप से भी मिलता है। पशु बीमार कम पड़ेंगे तो दवाओं और इलाज पर खर्च कम होगा, वहीं पशुपालन में होने वाली लागत घटने से मुनाफा बढ़ सकता है。

टीकाकरण के सावधानियाँ

विभाग ने टीकाकरण के दौरान कई सावधानियां बरतने की अपील की है। पहला टीकाकरण केवल स्वस्थ पशुओं में ही कराया जाना चाहिए। इससे कम से कम दो सप्ताह पहले पशुओं को कृमिनाशक दवा देने की सलाह दी गई है। बीमार और कमजोर पशुओं का टीकाकरण नहीं करना चाहिए। संभावित बीमारी फैलने के समय से करीब 20-30 दिन पहले टीकाकरण करा लेना बेहतर माना जाता है।

टीकाकरण की प्रक्रिया

टीकाकरण के लिए मानकों के अनुसार कोल्ड बॉक्स में सुरक्षित रखे गए टीकों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। जहां पशुओं की संख्या अधिक हो, वहां झुंड के रूप में टीकाकरण कराना जरूरी होता है। पशुपालकों से पशु स्वास्थ्य कार्ड बनाकर टीकाकरण का पूरा रिकॉर्ड रखने की अपील की गई है ताकि समय आने पर अगली खुराक और टीकाकरण की जानकारी आसानी से मिल सके।

पूछे जाने वाले प्रश्न

टीकाकरण क्यों आवश्यक है?
टीकाकरण पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और बीमारियों से बचाव में मदद करता है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपशुओं का समय पर टीका लगवाएं, दवाओं की जरूरत होगी कम