मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
Follow us on Google News
share

अल्मोड़ा में विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मियों में 12 सूत्रीय मांगें पूरी न होने पर आक्रोश बढ़ रहा है। कर्मियों ने सोमवार से काली पट्टी बांधकर और 19 से 25 सितम्बर तक विभिन्न गेट मीटिंग और ज्ञापन भेजने का ऐलान किया है। यदि निराकरण नहीं हुआ, तो अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

मिनिस्ट्रियल कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी

कमल पंत, अल्मोड़ा। 12 सूत्रीय मांगों के पूरा नहीं होने पर विभिन्न विभागों के मिनिस्ट्रियल कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। सोमवार से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। उत्तरांचल फैडरेश्न ऑफ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के जिला मंत्री महेंद्र सिंह गुसाई ने बताया कि सोमवार से 19 सितम्बर तक काला फीता बांधकर विभागवार सांकेतिक गेट मीटिंग करेंगे। 21 से 24 सितम्बर तक कैबिनेट मंत्रियों को ज्ञापन भेजे जाएंगे। 25 सितम्बर को प्रदर्शन व मुख्यमंत्री को ज्ञापन औश्र पांच अक्तूबर को प्रदेश स्तरीय रैली निकाल सचिवालय का घेराव किया जाएगा। अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन को भी बाध्य होंगे।

एसोसिएशन ने जिन विभागों में पदोन्नति नहीं हो रही है, उनमें पदोन्नत एसीपी लागू करने, फार्गो नियमावली समाप्त करने, मिनिस्ट्रियल पदों के पुनर्गठन, पुरानी पेंशन, गोल्डन कार्ड की असुविधाओं को समाप्त करने, स्थानांतरण अधिनियम की कठिनाइयों के निस्तारण आदि की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमिनिस्ट्रियल कर्मियों ने आंदोलन की दी चेतावनी