15 को अल्मोड़ा पहुंचेगी उत्थान यात्रा
हिन्दुस्तान, अल्मोड़ा
कमल पंत, अल्मोड़ा। यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यात्रा का शुभारंभ 11 अक्टूबर को हल्द्वानी से होगा और 15 को अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी। दौलाघट में यूकेडी कार्यालय का शुभारंभ भी होगा। बैठक में कमलेश जोशी को युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बनाया गया।

कमल पंत, अल्मोड़ा। यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान यात्रा के कुमाऊं प्रथम चरण की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बताया कि यात्रा का शुभारंभ 11 अक्तूबर को हल्द्वानी से होगा। 15 को अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी। इस दौरान दौलाघट में यूकेडी कार्यालय का भी शुभारंभ होगा। बैठक में कमलेश जोशी को युवा प्रकोष्ठ जिला महामंत्री बनाया गया। यहां जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी, त्रिलोक लटवाल, विनय किरोला, महानगर अध्यक्ष मोहित साह, रवि नेगी, वंस कनवाल, देवेश जोशी, प्रताप बिष्ट, चंदन सिंह आदि रहे।

