काठगोदाम डिपो में कार्मिकों को दिया कर्मयोगी पोर्टल का प्रशिक्षण
फोटो। हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में शुक्रवार को मिशन कर्मयोगी अभियान

हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड परिवहन निगम के काठगोदाम डिपो में शुक्रवार को मिशन कर्मयोगी अभियान के तहत विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला हुई। इस दौरान डिपो के प्रशासनिक कर्मचारियों, लिपिक वर्गीय स्टाफ और तकनीकी कर्मियों को ‘आईजीओटी कर्मयोगी’ पोर्टल के उपयोग और इसके लाभों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने कर्मचारियों को पोर्टल पर पंजीकरण करने, प्रोफाइल अपडेट करने और कार्यकुशलता बढ़ाने वाले विभिन्न ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के चयन की प्रक्रिया समझाई। इसके माध्यम से कर्मचारी अपने पद और दायित्वों के अनुसार व्यवहार कुशलता, सॉफ्ट स्किल्स, तनाव प्रबंधन, डिजिटल तकनीक और कार्यालयी प्रक्रियाओं से जुड़े कोर्स अपनी सुविधानुसार ऑनलाइन पूरे कर सकते हैं।
अधिकारियों ने कार्यशाला में उपस्थित स्टाफ को पोर्टल पर अनिवार्य रूप से सक्रिय रहने और अपने कौशल संवर्धन के लिए नियमित रूप से पाठ्यक्रम पूरे करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्यालय से पहुंचे ट्रेनर उप-महाप्रबंधक प्रदीप सती, सहायक महाप्रबंधक मनोज दुर्गापाल, आरएम पूजा जोशी, एआरएम संजय पांडे, श्रीराम कौशल, राजकुमार, नंदलाल, सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे।


