कुंभ में संस्कृत के शब्दों और श्लोकों से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, 50 लाख रुपये का बजट मंजूर

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड में कुंभ मेला के दौरान श्रद्धालुओं का स्वागत संस्कृत के शब्दों से किया जाएगा। हरिद्वार और ऋषिकेश को संस्कृत नगरी के रूप में विकसित करने की योजना है। इसके लिए कर्मचारियों को संस्कृत का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत कुलियों को पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कुंभ में संस्कृत के शब्दों और श्लोकों से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, 50 लाख रुपये का बजट मंजूर

कुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और turistas का स्वागत अब वेलकम की जगह ‘स्वागतम्’ और अन्य संस्कृत शब्दों-श्लोकों से किया जाएगा। हरिद्वार और ऋषिकेश को संस्कृत नगरी के रूप में विकसित करने की तैयारी है। रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डों, टैक्सी और ऑटो सेवाओं से जुड़े लोगों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि तीर्थनगरी पहुंचने वाले यात्रियों को उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति और भाषा का एहसास हो सके। इस पहल के लिए मेला प्रशासन ने उत्तराखंड संस्कृत संस्थान को 50 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संस्कृत भाषा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत कुंभ जैसे वैश्विक धार्मिक आयोजन में संस्कृत के अधिकाधिक प्रयोग की योजना बनाई गई है। इसके तहत हरिद्वार और ऋषिकेश में जगह-जगह संस्कृत के शब्दों, वाक्यों और श्लोकों के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और परिवहन सेवाओं से जुड़े कर्मचारी यात्रियों से बातचीत में संस्कृत के सामान्य शब्दों और वाक्यों का प्रयोग करेंगे। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान के सचिव प्रो. विनय कुमार विद्यालंकार ने बताया कि संस्थान जल्द ही 100 से अधिक लोगों को संस्कृत भाषा का प्रशिक्षण देगा। इसमें रेलवे स्टेशन के कुली, ऑटो चालक, टैक्सी चालक, बस कंडक्टर सहित आम लोगों को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण में यात्रियों के साथ बातचीत के दौरान उपयोग किए जाने वाले सामान्य संस्कृत शब्दों और वाक्यों का अभ्यास कराया जाएगा। अलग-अलग वर्गों के लोगों को हर माह प्रशिक्षण देने की योजना है। अपर कुंभ मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि कुंभ में संस्कृत के अधिकाधिक प्रयोग से उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति और भाषा का संदेश देश-दुनिया तक पहुंचेगा। इसके लिए उत्तराखंड संस्कृत संस्थान को 50 लाख रुपये का बजट दिया गया है.

सबसे पहले कुलियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

संस्कृत में यात्रियों का स्वागत करने की पहल की शुरुआत हरिद्वार रेलवे स्टेशन के कुलियों से की जाएगी। कुली संगठन ने भी इस पहल का स्वागत किया है। संगठन के अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से शुरू किए जा रहे अभियान के तहत कुली संस्कृत भाषा के सामान्य शब्द और वाक्य सीखेंगे। हरिद्वार पहुंचने वाले यात्रियों का ‘स्वागतम्’ कहकर स्वागत करने का प्रयास किया जाएगा।

प्रश्न-उत्तर

कुंभ मेले में संस्कृत का प्रयोग क्यों किया जाएगा?
संस्कृत का प्रयोग उत्तराखंड की प्राचीन संस्कृति और भाषा का एहसास कराने के लिए किया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकुंभ में संस्कृत के शब्दों और श्लोकों से होगा श्रद्धालुओं का स्वागत, 50 लाख रुपये का बजट मंजूर