दिल्ली में ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने लिया हिस्सा
हल्द्वानी: उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया। विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। सीनियर, जूनियर, बालक और सब-जूनियर वर्ग के कई खिलाड़ी शामिल रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हल्द्वानी। दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में उत्तराखंड की टीम ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड से विभिन्न आयु और भार वर्गों में खिलाड़ियों का चयन किया गया। टीम में वरिष्ठ, जूनियर, बालक और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहे। सीनियर वर्ग में 68 किलोग्राम में साक्षी जोशी, -68 किलोग्राम में विनीत जोशी, 50 किलोग्राम में किरण तिवारी और 55 किलोग्राम में करीना सैकी ने प्रतिभाग किया। जूनियर वर्ग में 61 किलोग्राम में दीपांशी तिवारी, जबकि बालक वर्ग में 61 किलोग्राम में कुशल राठौर और 76 किलोग्राम में आदित्य बिष्ट शामिल रहे। सब-जूनियर वर्ग में नित्या गुरुरानी (-61 किग्रा), बरखा जोशी (-50 किग्रा), इशिका साही (-35 किग्रा), देवराज मेहरा (-50 किग्रा), छविरा द्विवेदी (-45 किग्रा), गौरव खरायत (-48 किग्रा) और हिलिका आर्या (-30 किग्रा) ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय किशोर और महासचिव राजेंद्र सिंह चौरा ने टीम को प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। इस अवसर पर कराटे कोच पायल मेहता, निखिला सागर, नीरजा बोरा और देवेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।


