पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को आंदोलन का ऐलान

हिन्दुस्तान, रुद्रपुर
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। प्राथमिक शिक्षक 17 जुलाई को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इसके बाद ज्ञापन प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को भेजा जाएगा। यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन बढ़ेगा।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को आंदोलन का ऐलान

रुद्रपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन का ऐलान किया है। इसके तहत ऊधमसिंह नगर के प्राथमिक शिक्षक 17 जुलाई को दोपहर दो से शाम चार बजे तक जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। आंदोलन की जानकारी देते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह सिरोही और जिला मंत्री शैलेश कुमार जोशी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत आयोजित किया जा रहा है।

संघ की मांग है कि निःशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम-2009 लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए सेवा में बने रहने और पदोन्नति हेतु टीईटी उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता समाप्त की जाए। साथ ही अक्तूबर 2005 के बाद नियुक्त सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। शिक्षक नेताओं ने कहा कि संगठन लंबे समय से इन मांगों को उठा रहा है। यदि सरकार ने सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।