टीईटी अनिवार्यता समाप्त करने व पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों का प्रदर्शन
फोटो भवाली, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की भीमताल शाखा ने शुक्रवार को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव में विभिन्न मांगों को ले
भवाली, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ की भीमताल शाखा ने शुक्रवार को उपशिक्षा अधिकारी कार्यालय मेहरागांव में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग उठाई गई। शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग उठाई। कहा कि यदि टीईटी की अनिवार्यता समाप्त नहीं की गई और पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं हुई, तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक विस्तारित किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान सरकार से शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि 17 जुलाई को जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री वीरेंद्र कांडपाल, हरीश चंद्र पाठक, जगमोहन पडियार, जीवनी गोस्वामी, संतोष जोशी, जय अधिकारी, राजेंद्र जोशी, रेखा रौतेला, मदन सिंह बिष्ट, वीरा सिंह, दिनेश पांडे, राम सिंह, अंकुर चौधरी, कैलाश चंद, आनंदी गुणवंत, अनिल कटारिया, ललिता कापड़ी, शंकर गोस्वामी, भागीरथ बिष्ट, सरिता त्रिपाठी, भोपाल नयाल, ममता साह, विजय जोशी, बबीता बिष्ट, सुनीता बाला, रजनी आर्या, हेम कांडपाल, ज्योति तिवारी, ललिता जोशी आदि मौजूद रहे।


