शिक्षकों को टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। उन्होंने उप शिक्षा अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि टीईटी से छूट मिलने से नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने में मदद मिलेगी और पुराने पेंशन की बहाली से आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

शिक्षकों को टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई

देहरादून। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) रायपुर इकाई ने शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट देने और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड रायपुर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखा जाए। साथ ही आरटीई अधिनियम में आवश्यक संशोधन कर इस व्यवस्था को स्पष्ट किया जाए। संघ ने अक्टूबर 2005 के बाद नियुक्त शिक्षकों और अन्य कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की भी मांग उठाई है।

संघ का कहना है कि इससे कर्मचारियों का सामाजिक और आर्थिक भविष्य सुरक्षित होगा। इस दौरान अध्यक्ष अरविंद सिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष प्रशांत सकलानी और मंत्री विनोद सिंह असवाल, जिलाध्यक्ष राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन धर्मेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।