Haldwani News: तैराकी प्रतियोगिता गुरुवार से, गौलापार में जुटेंगे तैराक

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

Haldwani News: हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल में 16 और 17 जुलाई को उत्तराखंड राज्य

Haldwani News: तैराकी प्रतियोगिता गुरुवार से, गौलापार में जुटेंगे तैराक

Haldwani News: प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। गौलापार स्टेडियम में स्थित स्विमिंग पूल में 16 और 17 जुलाई को उत्तराखंड राज्य सब-जूनियर व जूनियर तैराकी प्रतियोगिता होगी। उत्तराखंड स्विमिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप की शुरुआत सुबह 8 बजे से होगी, जिसमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी दमखाम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में तैराकों के पास नेशनल चैंपियनशिप का टिकट हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। यहां बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अगस्त में जयपुर (सब-जूनियर) और भुवनेश्वर (जूनियर) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन शारदा ने सभी जिलों के तैराकों को प्रतियोगिता में शामिल होने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।