राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 30 से

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय सम्मेलन 30 और 31 अगस्त को देहरादून में होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका उद्घाटन करेंगे। सम्मेलन में आंदोलनकारियों की समस्याएं, विकास की चुनौतियां, भाषा और संस्कृति का संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 30 से

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन 30 और 31 अगस्त को देहरादून में होगा। शहीद स्मारक पर आयोजित प्रेस वार्ता में मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इस महासम्मेलन में प्रदेश के सभी 13 जिलों से आंदोलनकारी शामिल होंगे। मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रदेश महामंत्री रामलाल खंडूड़ी और प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने बताया कि सम्मेलन में चार अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहले दिन का पहला सत्र आंदोलनकारियों की समस्याओं पर केंद्रित रहेगा, जबकि दूसरा सत्र 'उत्तराखंड के विकास में भौगोलिक चुनौतियां और समाधान' विषय पर होगा।

दूसरे दिन 'उत्तराखंड की बोली, भाषा व संस्कृति का संरक्षण' और 'उत्तराखंड राज्य के शहीदों के सपनों का उत्तराखंड कितना साकार हुआ' विषयों पर मंथन होगा। सम्मेलन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मंच का मुख्य उद्देश्य राज्य निर्माण के 26 वर्षों बाद प्रदेश की चुनौतियों और भविष्य के रोडमैप पर एक व्यापक ड्राफ्ट तैयार कर शासन-प्रशासन को सौंपना है, ताकि जनभावनाओं के अनुरूप त्वरित कार्रवाई हो सके।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराज्य आंदोलनकारी मंच का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन 30 से