खेल विवि में फिर खुली प्रवेश प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया फिर से शुरू की है। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। संबंधित अभ्यर्थियों को 19 सितंबर को सभी मूल अभिलेखों के सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।

खेल विवि में फिर खुली प्रवेश प्रक्रिया

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय, हल्द्वानी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में खाली रह गई सीटों पर प्रवेश का एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया पुनः शुरू करते हुए आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर तय की है। विश्वविद्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रथम शैक्षणिक सत्र के तहत विभिन्न वर्गों और पाठ्यक्रमों में बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस में अनुसूचित जाति की सात, अनुसूचित जनजाति की एक, अन्य पिछड़ा वर्ग की दो और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की दो सीटें खाली हैं। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में 26 सीटें उपलब्ध हैं।

पीजी डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग में बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, कराटे, स्विमिंग और ताइक्वांडो जैसे विभिन्न खेलों में सीटें खाली हैं। उप कुलसचिव रशिका सिद्धीकी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ukssu.ac.in पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 19 सितंबर को सुबह 10 बजे उत्तराखंड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम सभागार में अपने सभी मूल अभिलेखों के सत्यापन एवं प्रमाणीकरण के लिए उपस्थित होना होगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल विवि में फिर खुली प्रवेश प्रक्रिया