खेल विवि में प्रवेश के लिए अब 19 तक कर सकेंगे आवेदन
हल्द्वानी में उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय ने प्रवेश की अंतिम तिथि 12 अगस्त से बढ़ाकर 19 अगस्त कर दी है। अब तक 160 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। फीस संरचना 28,700 रुपये प्रति सेमेस्टर और डिप्लोमा कोर्स के लिए 45,100 रुपये प्रति वर्ष है। लिखित परीक्षा 23 अगस्त को होगी।

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य खेल विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब 19 अगस्त कर दिया है। इससे पूर्व आवेदन की अंतिम तिथि 12 अगस्त तय थी। उप कुलसचिव रशिका सिद्धीकी ने बताया कि बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स साइंस, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, बैचलर ऑफ स्पोर्ट्स जर्नलिज्म एवं डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग पाठ्यक्रमों में अब तक 160 विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं, जिनमें 50 छात्राएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 4 वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों की फीस 28,700 रुपये प्रति सेमेस्टर है, जबकि एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स की फीस 45,100 रुपये प्रति वर्ष निर्धारित की गई है।ये
है शेड्यूल:आवेदन की अंतिम तिथि: 19 अगस्तलिखित परीक्षा: 23 अगस्तफिजिकल टेस्ट: 24 एवं 25 अगस्तइंटरव्यू एवं प्रमाण पत्रों का सत्यापन: 25 एवं 26 अगस्तफीस जमा करने की अंतिम तिथि: 28 अगस्तविश्वविद्यालय का उद्घाटन: 29 अगस्तनए सत्र का शुभारंभ: 01 सितंबर
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

