आरटीए बैठक में न बुलाने पर भड़की स्कूल वैन एसोसिएशन

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन ने आरटीए की बैठक में आमंत्रित न किए जाने पर प्रतिक्रिया दी है। संगठन के अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने परिवहन मंत्री को पत्र भेजा है, जिसमें आरटीए से स्कूल वैन से जुड़े मुद्दों पर निर्णय लेने का विरोध किया गया है। उन्होंने बैठक के निर्णयों को रद्द करने और दोबारा बैठक बुलाने की मांग की।

आरटीए बैठक में न बुलाने पर भड़की स्कूल वैन एसोसिएशन

देहरादून। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की बैठक में निमंत्रण न दिए जाने पर उत्तराखंड स्कूल वैन एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने परिवहन मंत्री और परिवहन सचिव को पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया है। पत्र में लिखा गया है कि आरटीए बैठक में स्कूल वैन से जुड़े अहम मुद्दों पर निर्णय होने। वैन चालकों की समस्याओं पर चर्चा आवश्यक थी, लेकिन बिना संगठन के प्रतिनिधियों को बुलाए ही नए नियम तय कर दिए गए। प्रदेश अध्यक्ष ने आरटीए की बैठक के निर्णयों को तत्काल रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि दोबारा बैठक बुलाकर संबंधित संगठनों के सुझावों को शामिल करते हुए ही नए नियम बनाए जाने चाहिए।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।