आशु कविता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सिद्धार्थ रहे प्रथम

हिन्दुस्तान, हरिद्वार
Follow us on Google News
share

आशु कविता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सिद्धार्थ रहे प्रथम आशु कविता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सिद्धार्थ रहे प्रथम आशु कविता में दिखी

आशु कविता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सिद्धार्थ  रहे प्रथम

उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में शनिवार को हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित आशु कविता पाठ प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी कल्पनाशीलता और तात्कालिक अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में शास्त्री और आचार्य स्तर के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। भाषा एवं आधुनिक ज्ञान विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को मंच पर ही विषय दिए गए। विद्यार्थियों ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विषयों पर कविता प्रस्तुत कर अपनी काव्य प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी मौलिक रचनाओं और प्रभावी प्रस्तुति ने मौजूद लोगों को प्रभावित किया। प्रोफेसर दिनेश चमोला ने कहा कि हिंदी पखवाड़े जैसे आयोजन विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ उनकी तात्कालिक सोच और अभिव्यक्ति क्षमता को मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता में सिद्धार्थ जोशी ने प्रथम, दुर्गेश पांडेय ने द्वितीय और अभिषेक ममगांई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. अनूप बहुखंडी और डॉ. धीरज ने निभाई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान दिव्यांशु, मोहित उनियाल, शुभम नौटियाल, वीर प्रताप, विवेक शर्मा, शिवांश, सचिन, आतिका, अनीता, निर्मल पांडे, आयुष, हिमांशु मैंदोला, प्रियांशु जोशी, आयुष सती और मीनाक्षी समेत अन्य छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsआशु कविता में दिखी विद्यार्थियों की प्रतिभा, सिद्धार्थ रहे प्रथम