23-24 सितंबर को होंगी खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धाएं
हिन्दुस्तान, हरिद्वार
23-24 सितंबर को होंगी खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धाएं23-24 सितंबर को होंगी खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धाएं23-24 सितंबर को होंगी खंडस्तरीय संस्कृत

उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से 23 और 24 सितंबर को जगजीतपुर स्थित श्री गरीबदासीय साधु संस्कृत महाविद्यालय में खंडस्तरीय संस्कृत छात्र स्पर्धा आयोजित होगी। बहादराबाद विकासखंड के विद्यार्थी इसमें प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में समूह नाटक, नृत्य, गान, आशुभाषण, वाद-विवाद और श्लोक उच्चारण विधाओं में विद्यार्थी प्रतिभा दिखाएंगे। खंड संयोजक प्रकाश चंद तिवारी ने बताया कि इसका उद्देश्य संस्कृत के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ाना है।


