आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने किया हवन

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने आठ मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आक्रोश व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने हवन कर सरकार की सद्बुद्धि की कामना की। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सुनवाई नहीं हुई, तो पूरे प्रदेश में कार्य बहिष्कार करेंगे। कई नेताओं ने इस दौरान अपनी बातें रखीं।

आंदोलित सफाई कर्मचारियों ने किया हवन

देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने सोमवार को सरकार की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश भर में कार्मिक आंदोलन कर रहे हैं। इसके बाद भी मांगों की सुनवाई नहीं की जा रही है। जिससे उनमें सरकार के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।इस दौरान कहा कि जल्द सुनवाई नहीं होने पर पूरे प्रदेश के सफाई कार्मिक कार्य बहिष्कार करेंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन की होगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमरदीप वाल्मीकि, जयप्रकाश, दिनेश चौधरी, अशोक चौधरी, श्याम सुंदर, रवि चंडालिया, विशाल, शम्मी, रतन, प्रमोद, विजय, लक्की, जगपाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।