सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 29वें दिन भी जारी

हिन्दुस्तान, बागेश्वर
Follow us on Google News
share

देवभूमि उत्तराखंड में सफाई कर्मचारी संघ की विभिन्न मांगों के लिए चल रहा आंदोलन जारी है। जिला शाखा अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में कर्मचारियों ने अनशन किया और सरकार से शीघ्र निर्णय की मांग की। संघ ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

सफाई कर्मचारियों का आंदोलन 29वें दिन भी जारी

देवेंद्र, बागेश्वर। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेशव्यापी आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। जिला शाखा के शाखा अध्यक्ष मदन लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने क्रमिक अनशन कर सरकार से लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग उठाई। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को इस संबंध में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक प्रदेशव्यापी आंदोलन और क्रमिक अनशन जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।