हेस्को मॉडल ने बताया, बढ़ रहा उत्तराखंड का पर्यावरण सकल उत्पाद

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड का सकल पर्यावरण उत्पाद (जीईपी) वर्ष 2025 में 2.49 तक पहुंच गया है, जो वर्ष 2022 में 0.95 था। यह वृद्धि वन क्षेत्र में स्थिर प्रगति, पौधरोपण में वृद्धि, और बेहतर वायु गुणवत्ता को दर्शाता है। जल संसाधनों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, 2025 में जीईपी स्कोर 24.5 प्रतिशत अधिक है।

हेस्को मॉडल ने बताया, बढ़ रहा उत्तराखंड का पर्यावरण सकल उत्पाद
हेस्को मॉडल ने बताया, बढ़ रहा उत्तराखंड का पर्यावरण सकल उत्पाद

देहरादून। उत्तराखंड का सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी)वर्ष 2025 में बढ़कर 2.49 हो गया है। वर्ष 2022 में जारी पिछली जीईपी रिपोर्ट में यह 0.95 था। नए आकलन में वर्ष 2023 को आधार मानते हुए जीईपी का स्कोर 2.00 रहा, जो वर्ष 2024 में बढ़कर 3.88 पहुंचा और 2025 में 2.49 रहा। वर्ष 2025 का स्कोर आधार वर्ष 2023 की तुलना में करीब 24.5 प्रतिशत अधिक है। ताजा रिपोर्ट का विमोचन पिछले दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, बढ़ती जीईपी राज्य के वन क्षेत्र में स्थिर प्रगति को दर्शाता है। जहां हर साल अधिक पौधरोपण हुआ और कटान कम हुआ।

प्रमाणित जैविक भूमि का क्षेत्रफल बढ़ा है और राज्य के पर्वतीय नगरों में वायु गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में बनी हुई है। 13 शहरों के आंकड़ों में पहाड़ी शहरों की हवा अपेक्षाकृत साफ रही। पिथौरागढ़ के आंकड़े रिपोर्ट में नहीं हैं, जबकि पौड़ी का एक्यूआई 30.5 रहा। देहरादून का 186, हरिद्वार का 135.9 और ऋषिकेश का एक्यूआई 121.7 दर्ज किया गया। जल क्षेत्र में 2025 में जीईपी 0.18 रहा, जबकि 2024 में यह 1.72 था। वार्षिक जल रिचार्ज 2024 के 1,565 लाख लीटर से घटकर 2025 में 263 लाख लीटर रह गया। वहीं 82 निगरानी केंद्रों में से 86.6 फीसदी पर नदी जल गुणवत्ता अच्छी या उससे बेहतर पाई गई। मिट्टी के क्षेत्र में प्रमाणित जैविक भूमि 2.25 लाख से बढ़कर 2.30 लाख हेक्टेयर हुई। वन क्षेत्र में 2025-26 में 2.69 करोड़ पौधे लगाए गए, जबकि कटान में कमी दर्ज हुई। रिपोर्ट के अनुसार 2020 से 2025-26 तक 18.16 करोड़ पौधे लगाए गए। वर्ष 2024 के मजबूत प्रदर्शन के मुकाबले 2025 में जीईपी स्कोर में कुछ कमी आई है। इसके पीछे मुख्य कारण जल संसाधनों में वर्ष-दर-वर्ष होने वाला स्वाभाविक उतार-चढ़ाव है। जल संसाधन और मैदानी एवं घाटी वाले शहरों की वायु गुणवत्ता को अगले चक्र में प्रमुखता से देखने की जरूरत है। पद्मविभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी, पर्यावरणविद।हेस्को द्वारा विकसित ढांचे से हुई जीईपी की गणना : जीईपी की गणना हिमालयन पर्यावरण अध्ययन एवं संरक्षण संगठन(हेस्को) द्वारा विकसित ढांचे और समीकरणों से की गई है, जीईपी की अवधारणा 2011 में पद्मविभूषण डॉ.अनिल प्रकाश जोशी ने की थी और राज्य सरकार ने वर्ष 2021 में इसे औचारिक रुप से स्वीकार किया था। जीईपी के तहत राज्य के पर्यावरणीय प्रदर्शन को वायु, जल, मृदा और वन चार प्रमुख स्तंभों के माध्यम से मापा जाता है। इन चारों स्तंभों के सूचकांकों को जोड़कर समग्र जीईपी स्कोर तैयार किया जाता है।

Shailendra Semwal

लेखक के बारे में

Shailendra Semwal

शॉर्ट बायो : शैलेन्द्र सेमवाल पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में सीनियर कंटेंट क्रिएटर के रुप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

पिछले 28 सालों के सफर में शैलेन्द्र सेमवाल ने प्रिंट मीडिया क्षेत्र में विविध विषयों वाले आलेख लिखे हैं। 2008 से वह हिन्दुस्तान के मसूरी सेंटर के प्रभारी रहे। उनके विषयों में इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, शोधात्मक, विश्लेणात्मक, लाइफ स्टाइल, फैशन, फिल्म वर्ल्ड और घटनात्मक खबरें रही हैं। एक फीचर कंटेंट राइटर के रुप में उन्होंने समग्र विषयों पर लिखा है। इतिहास, आंचलिक विषयों और मुद्दों पर उनका गहन अध्ययन है।


कॅरियर का सफर

शैलेन्द्र सेमवाल ने अपने प्रिंट लेखन की शुरूआत अपने स्टडी के दौरान ही कर ली थी। 2003 में अमर उजाला देहरादून में बतौर ट्रेनी कॅरियर शुरू किया। 2004 में विकासनगर और मसूरी अमर उजाला के बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया। वह शिमला, पौड़ी जैसी जगहों पर अमर उजाला, जागरण और हिन्दुस्तान के लिए लिख चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में भी उनका लेखन चल रहा था। 2008 में उत्तराखंड में हिन्दुस्तान लांच होने के बाद से वह हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। 2010 से देहरादून में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि:

शैलेन्द्र सेमवाल ने सन 2000 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से एमएससी जूलोजी करने के बाद बीजे और एमजेएमसी की डिग्री हासिल की। साहित्य रंगकर्म से जुड़ाव से उनका रुझान पत्रकारिता की ओर हुआ। साहित्य, संस्कृति, मनोरंजन, इतिहास, विज्ञान जैसी बीट पर कमांड है। उनकी शोध परक अनेक लेख ऑल एडिशन, फ्रंट पेज पर प्रकाशित होते रहे हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

कॅरियर में आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट, राज्य की राजनीति से जुड़े विषयों पर कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का अवसर मिला। शैलेन्द्र सेमवाल का मानना है कि पत्रकारिता में विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। लगातार गहराई से जानने की जिज्ञासा रखना ही सार्थक पत्रकारिता महत्वपूर्ण अंग है।


विशेषज्ञता:

बॉलीवुड, उत्तराखंडी फिल्म संगीत, लोककला, नृत्य, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, किसी भी सेलिब्रिटी का उत्तराखंड कनेक्शन तलाशना, हिमालयी पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय आंदोलन, राज्य आंदोलन, राज्य का इतिहास, खोजपरक स्टोरी।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsहेस्को मॉडल ने बताया, बढ़ रहा उत्तराखंड का पर्यावरण सकल उत्पाद