रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन के लिए दिया धरना

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन न मिलने और समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई से सितंबर तक का वेतन नहीं मिला है। यूनियन ने दीपावली से पहले वेतन जारी करने और अन्य मांगें पूरी करने की चेतावनी दी है।

रोडवेज कर्मचारियों ने वेतन के लिए दिया धरना

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। बकाया वेतन के भुगतान और समान कार्य के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड रोडवेज इम्पलाइज यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। आक्रोशित कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को आईएसबीटी में प्रदर्शन कर धरना दिया।

प्रदर्शन के कारण

प्रदेश महामंत्री रविनंदन कुमार ने बताया कि कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। यूनियन ने दीपावली से पूर्व तीनों महीनों का वेतन जारी करने, संविदा व विशेष श्रेणी कर्मचारियों को समान कार्य का समान वेतन देने तथा कुंभ मेला 2027 को देखते हुए बस बेड़े में 500 नई बसें शामिल करने की मांग की। मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर यूनियन ने 13 अक्टूबर को तीनों मंडल देहरादून, काठगोदाम व टनकपुर में एक दिवसीय प्रदर्शन की चेतावनी दी है। धरने की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष बालेश कुमार ने की और संचालन क्षेत्रीय मंत्री हरि सिंह ने किया। इस मौके पर प्रांतीय पदाधिकारी धर्मेंद्र तोमर, योगेंद्र कुमार, अजय कुमार, संजीव कुमार, अर्जुन सिंह, सुनील कुमार, जनेश्वर प्रसाद, सूतान सिंह, राजपाल सिंह, मदन सिंह, राजकुमार, रमेश प्रसाद, ओंकार सिंह, ललित कुमार, बद्री प्रसाद, विनोद कुमार, अंकित कुमार, शादाब खान, शाहरुख खान, अमित कुमार, बलवेंद्र सिंह, पंकज जौहर, रोहित कुमार, देवेंद्र गौतम, नितिन कुमार, शोबान अली, अर्जुन लाल, भैरव सिंह और कु. वैष्णवी बड़ोन मौजूद रहे।

आंदोलन के प्रभाव

सामान्य प्रश्न

✦कर्मचारियों को किस किस महीनों का वेतन नहीं मिला है?−
कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का वेतन नहीं मिला है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरोडवेज कर्मचारियों ने वेतन के लिए दिया धरना