वेतन के दूसरे दिन भी जारी रहा कर्मचारियों का धरना
देहरादून में उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना जारी है। कर्मचारियों ने मंडलीय दफ्तार पर नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा। प्रदर्शन सुबह 10 से 12 बजे तक जारी रहेगा।

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वेतन भुगतान की मांग को लेकर उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आक्रोशित कर्मचारियों ने मंडलीय दफ्तार पर नारेबाजी की। चेताया कि यदि जल्द जून और जुलाई का वेतन नहीं मिला तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।कर्मचारियों ने सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन का भुगतान न होने से उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। उन्होंने मांग की कि बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। परिषद ने स्पष्ट किया है कि जब तक वेतन नहीं मिल जाता, तब तक प्रतिदिन सुबह 10 से 12 बजे तक मंडलीय प्रबंधक कार्यालय में सांकेतिक प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रांतीय उपमहामंत्री विपिन बिजल्वाण ने की और संचालन अनिल धीमान ने किया। धरने में प्रांतीय महामंत्री दिनेश पन्त, मंडलीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी, मंडलीय मंत्री दिनेश सती, देवेंद्र सिंह, नमन शर्मा, संजय शर्मा, रवि कांत, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अतुल पोखरियाल, विक्रान्त खत्री, दुर्गेश दुबे, मोनीत कुमार, रजनीश कुमार, समीर सोंधी, विनोद कुमार और ठाकुर सिंह मौजूद रहे।


