दो महीने के वेतन रोडवेज कर्मियों का बेमियादी धरना

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने जून और जुलाई महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन न मिलने के कारण आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को बढ़ाया जाएगा।

दो महीने के वेतन रोडवेज कर्मियों का बेमियादी धरना

देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारियों ने जून और जुलाई महीने के वेतन भुगतान की मांग को लेकर गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय पर दो घंटे के बेमियादी धरने की शुरुआत कर दी है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब उनको वेतन भुगतान नहीं किया गया धरना जारी रहेगा।कर्मचारियों का कहना है कि दो माह से वेतन न मिलने के कारण उनके सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। चेतावनी दी है कि यदि निगम प्रबंधन ने वेतन भुगतान के संबंध में जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, तो द्वितीय चरण में आंदोलन का विस्तार करते हुए इसे पूरे दिन के लिए कर दिया जाएगा।

इसमें देहरादून मंडल के सभी डिपो के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। प्रदर्शन की अध्यक्षता प्रांतीय उपमहामंत्री विपिन बिजल्वाण ने की और संचालन अनिल धीमान ने किया। धरने में प्रांतीय महामंत्री दिनेश पन्त, मंडलीय अध्यक्ष मुकेश नैथानी, मंडलीय मंत्री दिनेश सती, देवेंद्र सिंह, नमन शर्मा, संजय शर्मा, रवि कांत, सुरेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, अतुल पोखरियाल, विक्रान्त खतरी, दुर्गेश दुबे, मोनीत कुमार, रजनीश कुमार, समीर सोंधी, विनोद कुमार और ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदो महीने के वेतन रोडवेज कर्मियों का बेमियादी धरना