यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक ने किया निरीक्षण
उत्तराखंड बिजली निगम के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने चंबा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा किट वितरित करते हुए उनके कामकाज और समस्याओं पर चर्चा की। ध्यानी ने सुरक्षा मानकों के पालन पर जोर दिया और समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
नई टिहरी। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने विद्युत उपकेंद्र चंबा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उन्हें सेफ्टी किट भी प्रदान की। यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने निरीक्षण के दौरान चंबा के विद्युत उपकेंद्र में उपकरणों, नियंत्रण कक्ष और विद्युत आपूर्ति आदि के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से उपकेंद्र की आधारभूत समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह जल्द से जल्द सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। इस दौरान पीसी ध्यानी ने कहा कि कार्य के दौरान कर्मचारियों को अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिये।
कार्य के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूरी तरह से पालन किया जाये। इस दौरान उन्होंने सभी कर्मचरियों को सेफ्टी किट प्रदान की। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता एनएस बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता दीपक आर्य, एसपी राणा आदि मौजूद रहे।


