स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 14 अफसर-कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। आईजी से लेकर गुल्मनायक स्तर तक के अधिकारियों को मरणोपरांत सहित सम्मान मिलेगा। यह सम्मान सेवाकाल और विशिष्ट कार्यों के आधार पर दिया जा रहा है।

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 14 अफसर-कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस बल की उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं को देखते हुए इन पदकों की घोषणा की है।

सम्मान पाने वाले अधिकारी

सम्मान पाने वालों में आईजी से लेकर गुल्मनायक स्तर तक के अधिकारी शामिल हैं। जिनमें दो पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार सम्मान दो अलग-अलग श्रेणियों में दिया जा रहा है। इनमें आठ पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके सेवाकाल के आधार पर, जबकि छह को उनके किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए चुना गया है।

सेवा के आधार पर इन्हें मिलेगा सम्मान

नीलेश आनंद भरणे, आईजी साइबर, साइबर व एसटीएफ।

रेवाधर मठपाल, एएसपी, पुलिस दूरसंचार, नैनीताल।

भास्कर लाल शाह, सीओ, सचिवालय व विधानसभा सुरक्षा।

त्रिवेंद्र सिंह राणा, सीओ, चमोली।

मनीष जस्वाल, सीओ, पुलिस मुख्यालय।

गिरीधर सिंह रावत, इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय।

मोहम्मद यासीन, इंस्पेक्टर, पुलिस मुख्यालय।

दिनेश चंद्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी।

विशिष्ट कार्य के लिए इन्हें मिलेगा सम्मान

स्व. मनोज मनराल, निरीक्षकम, एलआईयू देहरादून (मरणोपरांत)।

स्व. विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, टिहरी गढ़वाल (मरणोपरांत)।

सुनील कुमार मीणा, आईजी कार्मिक।

नवनीत सिंह भुल्लर, एसएसपी हरिद्वार।

शांतनु पराशर, एएसपी, साइबर थाना देहरादून।

मनोज असवाल, सीओ, इंटेलिजेंस।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦स्वतंत्रता दिवस 2026 पर किसे सम्मानित किया जाएगा?−
उत्तराखंड पुलिस के 14 अधिकारियों और कर्मचारियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।
Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsस्वतंत्रता दिवस पर पुलिस के 14 अफसर-कर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक