9 वीं एमएमए नेशनल चैंपियनशिप में 4 खिलाड़ियों का वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन
23 से 26 जुलाई 2026 तक इंदौर में आयोजित 9वीं मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक जीते। हितेश, लक्ष्मी, तेजस्वी और गरवित ने स्वर्ण पदक जीते। इन खिलाड़ियों का चयन नवंबर 2026 में जॉर्जिया में आयोजित होने वाली एमएमए वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

काशीपुर। बीते 23 से 26 जुलाई 2026 तक इंदौर के अभय प्रशाल स्टेडियम में आयोजित 9 वीं मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम पूरे देश में रोशन किया। उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार मुकाबले जीतकर कुल 4 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक अपने नाम किए। हितेश ने लगातार 4 मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वही लक्ष्मी ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक जीता। तेजस्वी ने अपना मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि गरवित ने लगातार 2 मुकाबले जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज़रा ने रजत पदक जीता। गौरव और आर्यन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वर्ण पदक जीतने वाले चारों खिलाड़ी हितेश, लक्ष्मी, तेजस्वी और गरवित का चयन आगामी एमएमए वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 1 से 7 नवंबर 2026 तक जॉर्जिया में आयोजित की जाएगी। जहां ये खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।


